[nextpage title=”akhileshyadav” ]

बीते काफ़ी दिनों से समाजवादी पार्टी में चल रही घमासान अब किसी से भी छुपी नहीं है। पूरी दुनिया जान गयी है कि सपा में अब चाचा-भतीजे में नहीं बन रही है। हालांकि सभी लोग समाजवादी पार्टी में मची इस कलह को पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका मान रहे हो मगर एक सर्वे के अनुसार इस पूरे प्रकरण में अखिलेश यादव पहले से भी ज्यादा अब यूपी की जनता के प्रिय हो गए हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshyadav2″ ]

मुलायम से ज्यादा अखिलेश पसंद :

  • बीते दिनों हुए सी-वोटर के अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम पर दो सर्वे हुए।
  • इस दोनों सर्वे के नतीजो में सामने आया कि इस विवाद से जनता के बीच अखिलेश की छवि पहले से अच्छी हुई है।
  • साथ ही मुलायम सिंह से ज्यादा अखिलेश यादव को पसंद करने वाले है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
  • इसके अलावा लोकप्रियता में अखिलेश यादव के सामने चाचा शिवपाल यादव दूर तक नहीं दिखते है।
  • अखिलेश यादव इस समय समाजवादी पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है।

दो चरणों में हुआ सर्वे :

  • सी-वोटर द्वारा मुलायम और अखिलेश पर यूपी की सभी 403 सीटो पर सर्वे किया गया।
  • इनका पहला सर्वे सितंबर माह में हुआ था और दूसरा इसी अक्टूबर में हुआ है।
  • सर्वे में सपा के कोर वोट बैंक यादव और मुस्लिमों में मुलायम की तुलना में अखिलेश यादव की लोकप्रियता तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।
  • 68 फीसदी लोगो ने माना है कि अखिलेश के साथ गलत हो रहा है और वे उनके साथ है।
  • अखिलेश यादव बीते दिनों हुए सपा में कलह के दौरान एक बार भी न पिता को गलत कहे थे न ही अपने चाचा शिवपाल को।
  • यकीनन उनके इस व्यवहार का जनता पर अच्छा असर पड़ा है और जनता उनका साथ दे रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें