उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 17 अगस्त को सूबे के औरैया जिले के लिए रवाना हुए थे, अखिलेश यादव औरैया में हुए बवाल के बाद वहां जाने के लिए निकले थे, लेकिन योगी सरकार ने इलाके में शांति बनाए रखने के तहत अखिलेश यादव को सूबे के उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद राजधानी लखनऊ में अखिलेश की गिरफ़्तारी को लेकर कई जगह प्रदर्शन हुए थे और गिरफ़्तारी(akhilesh press conference) भी की गयी थी।

अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कांफ्रेंस(akhilesh press conference):

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को औरैया जाते वक्त गिरफ्तार किये गए थे।
  • जिसके बाद शुक्रवार को अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन 12 बजे से समाजवादी कार्यालय में किया गया है।
  • अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार और उसकी नीतियों को लेकर हमला कर सकते हैं।

जब अपने ही बनवाए हुए एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार हुए अखिलेश यादव(akhilesh press conference):

  • औरैया जाते वक्त गुरुवार को अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • जिसके बाद राजधानी लखनऊ में अखिलेश की गिरफ़्तारी को लेकर कई जगह प्रदर्शन किये गये थे।
  • यूपी चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा यादव परिवार पर लगातार जुबानी हमले कर रही थी।
  • जिसके बाद योगी सरकार ने 151वें दिन के भीतर ही पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया।
  • हालाँकि यह बात अलग है कि, अखिलेश यादव महज 2 घंटे के लिए ही हिरासत में थे।
  • लेकिन इससे पहले पूर्व सरकारों की योजनाओं के जांच के आदेश,
  • अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी सरकार के कड़क तेवरों की बानगी भर है।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव को हसनगंज क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर से गिरफ्तार किया गया था।
  • अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद नवाबगंज स्थित पक्षी विहार के गेस्ट हाउस में रखा गया था।
  • जहाँ उन्होंने दो घंटे रखने के बाद लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार: 151वें दिन पर वादे-कड़क तेवरों का डबल धमाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें