उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गठबंधन कर लिया है। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी शनिवार 11 फरवरी को सूबे की राजधानी लखनऊ में संयुक्त रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

अखिलेश और राहुल की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो चुका है।
  • जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है।
  • इसी क्रम में अखिलेश यादव और राहुल गाँधी शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
  • हालाँकि, प्रेस कांफ्रेंस कहाँ होगी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

पहले भी हो कर चुके हैं प्रेस कांफ्रेंस:

  • शनिवार को अखिलेश यादव और राहुल गाँधी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव और राहुल गाँधी पहले भी एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर चुके हैं।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की औपचारिक घोषणा के बाद बाद आयोजित की गयी थी।
  • गौरतलब है कि, गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 298 और कांग्रेस पार्टी 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें