समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के बाद एक बार अखिलेश यादव और राहुल गांधी संयुक्त रोड शो करने जा रहे है। अखिलेश और राहुल गांधी का यह रोड शो आगरा के कई क्षेत्रों से होते हुए गुजरेगा।

अखिलेश और राहुल गांधी का आगरा रोड शो

  • अखिलेश यादव और राहुल गांधी शुक्रवार को आगरा में रोड शो करेंगे।
  • यह रोड शो दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
  • जो कि दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज, दीवानी चौराहा, सुर सदन, सेंट पीटर्स कॉलेज
  • हरीपर्वत चौराहा, आगरा कॉलेज, छिपीटोला मोड़ होते हुए छिपीटोला चौराहा पहुंचेगा।

सीटों की रार हुई खत्म

  • समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर काफी समय से रार थी।
  • दोनों पार्टियों के नेता खुद को यहां की सीटों से प्रत्याशी बता रहे थे।
  • गुरुवार को अखिलेश और प्रशांत किशोर की बैठक के बाद अमेठी और रायबरेली की सीटों पर फैसला हो गया है।
  • इसमें 10 सीटों में से 3 पर सपा और 7 पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी मैदान में ऊतारेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें