उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में मचा घमासान आख़िरकार शांत होता दिखाई दे रहा, जिसके तहत सीएम अखिलेश और शिवपाल एक-दूसरे के अपने मतभेदों को खत्म कर रहे हैं।

चाचा-भतीजे ने साथ में किया लंच:

  • उत्तर प्रदेश की मौजूदा समाजवादी सरकार पर गहराता राजनीतिक संकट अब टलता दिखाई दे रहा है।
  • सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के आपसी मतभेद लगभग समाप्त हो गये हैं।
  • शनिवार को सीएम अखिलेश शिवपाल सिंह यादव के आवास 7 केडी पहुंचे।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव के आवास पर मुख्यमंत्री ने साथ में लंच किया।
  • इस दौरान दोनों के ही समर्थक शिवपाल के आवास पर मौजूद हो कर नारेबाजी कर रहे थे।

डिंपल यादव और शिवपाल सिंह की पत्नी सरला और बेटा भी रहा मौजूद:

  • अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर पर लंच करने पहुंचे सीएम अखिलेश के साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।
  • वहीँ शिवपाल सिंह यादव के परिवार से उनकी पत्नी सरला यादव और बेटा आदित्य भी मौजूद रहा।
  • जानकारी के मुताबिक, लंच टेबल पर अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव के बीच सब कुछ सामान्य दिखा।
  • वहीँ दोनों के बीच हंसी मजाक का दौर भी चला।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।
  • इससे पहले भी शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने आवास पर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को संबोधित किया था।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, मतभेद खत्म चुनाव की तैयारियों में जुटो।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें