उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार 20 जनवरी को अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं। अखिलेश यादव शुक्रवार को यूपी चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।

भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आवास 4 वीडी से निकलकर मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • अखिलेश यादव शुक्रवार को सपा-कांग्रेस के गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।
  • वहीँ मुख्यमंत्री आवास पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।
  • गौरतलब है कि, अखिलेश यादव शुक्रवार से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले थे।
  • जिसे गठबंधन की घोषणा होने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आज हो सकती है गठबंधन की घोषणा:

  • आगामी यूपी चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी शुक्रवार को गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
  • जिसके तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 केडी पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ अखिलेश यादव गठबंधन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, गुरुवार को बैठक के बाद अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से फॉर्म भरवाए थे।

ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में एटा आरटीओ पर लापरवाही बरतने के चलते गिरी गाज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें