भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा से पहले सहारनपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने प्रदेश की समाजवादी सरकार पर तीखा हमला बोला। केशव मौर्या ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव से सिंहासन खाली करने के लिए तैयार रहें। केशव ने कहा कि जिनसे परिवार नहीं संभला जा रहा है वह प्रदेश क्या संभालेंगे?

  • मालूम हो कि परिवर्तन यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरी झण्डी दिखाएंगे।
  • इससे पहले अमित शाह महाराज सिंह डिग्री कालेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
  • केशव मौर्या न सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
  • प्रदेश की जनता ने समाजवादी सरकार को सिरे से नकार दिया है।
  • केशव ने कहा कि सपा के विकास के दावे खोखले हैं।
  • मौर्या ने बताया कि भाजपा कि परिवर्तन यात्रा गरीबों के लिए है।
  • भाजपा किसानों से जुड़े मुद्दों को पूरे जोर-शोर से उठायेगी।

मां शाकुंभरी के दरबार में भाजपाः

  • इससे पहले केशव मौर्या ने सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी के मंदिर में दर्शन किया।
  • मौर्या ने परिवर्तन यात्रा के रथ का मां शाकुंभरी के मंदिर में विधिवत हवन पूजन कराया।
  • उसके बाद रथ को रैली स्थल के लिए रवाना कर दिया।
  • केशव ने मां के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद लिया।
  • इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की जीत के लिए मां से प्रार्थना भी की।
  • इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें