उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में लोक भवन में कैबिनेट की बैठक की. जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बसपा पर हमला:

  • कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, जनता समाजवादियों को फिर मौका दे रही है।
  • वहीँ बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, बुआ को इस बात की तकलीफ है कि, समाजवादी सरकार फिर आ रही है।

सपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे जानकारी दी कि, सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश को हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए कहा कि, सरकार यूपी में मेडिकल कॉलेज बनवा रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश बढ़ेगा तो हम सब भी आगे बढ़ेंगे।

पार्टी में सब ठीक है:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी परिवार में बीते दिनों मचे घमासान पर भी कई सवालों के जवाब दिये।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादियों की साइकिल वाली एक ही टीम है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, पार्टी का चुनाव चिन्ह तो साइकिल ही रहेगा।
  • वहीँ एक्सप्रेसवे के जिक्र पर सीएम ने कहा कि, एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन जरुरत पड़ने पर उतर सकेंगे।
  • साथ ही लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, हाईवे में 100 से अधिक की रफ़्तार पर न चलें।

यह भी पढ़ें: दरोगा की पिटाई से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा फौजी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें