उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

नोटबंदी पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने संबोधन में आगे केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से सबसे ज्यादा तकलीफ हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कई लोग जल्दी खाना खा-कर सो गए, सुबह सोकर उठे तब नोटबंदी लागू हो चुकी थी।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि, हमारा धन काला या सफ़ेद नहीं होता है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए, हमारा लेन-देन काला होता है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, लाइन में कई लोगों की जान चली गयी है, जिन्हें समाजवादी सरकार ने मुआवजा दिया।

मदद की, आगे भी करेंगे:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हमने लोगों की मदद की है और आगे भी करेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, समाजवादी पेंशन योजना किसी ने नहीं चलायी है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, घोषणापत्र में हमने बताया क्या-क्या करेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, नोटबंदी से जनता को दिक्कत हुई।
  • साथ ही उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की भी बात कही।

ये भी पढ़ें: आपने अख़बारों में पढ़ा होगा, विरोधियों ने अलग कहानी सुनाई होगी- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें