उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह ने अब समूची पार्टी को अपनी चपेट में ले लिया है, शनिवार की सुबह से ही सपा कार्यालय पर पार्टी के यूथ विंग के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।
सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन:
- सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के फैसले के खिलाफ शनिवार की सुबह से ही पार्टी के युवा कार्यकर्ता सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे।
- उनका यह प्रदर्शन सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने अखिलेश को हटाकर शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था।
- कार्यकर्ता सीएम अखिलेश को वापस से प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग कर रहे थे।
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश के समर्थक आमने-सामने:
- सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव के समर्थक शनिवार की सुबह से नारेबाजी कर रहे थे।
- जिसके कुछ समय बाद ही शिवपाल सिंह यादव के समर्थक भी वहां पहुँच गए।
- इसके बाद दोनों ओर के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
सुनवाई होते न देख कार्यकर्ता 5 केडी रवाना हुए:
- सपा कार्यकर्ताओं ने सुनवाई न होते देख 5 वीडी पर सपा प्रमुख का आवास घेरने के लिए रवाना हो गए।
- जिसके तहत पुलिस ने बैरीकेटिंग कर समर्थकों को रोक दिया।
- सपा प्रमुख के आवास का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं ने रोके जाने पर पुलिस से झड़प कर ली।
- झड़प के साथ पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
रोका गया शिवपाल सिंह यादव का काफिला:
- वहीँ प्रदर्शन के बीच कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया।
- शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख से मुलाकात करने जा रहे थे।
दो दर्जन से ज्यादा विधायक भी प्रदर्शन में मौजूद:
- सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ सपा के युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।
- प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से करीब दो दर्जन से अधिक विधायक भी मौजूद रहे।