उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अखिलेश यादव मंगलवार 24 जनवरी से प्रचार अभियान पर निकल चुके हैं। जिसके तहत अखिलेश यादव सूबे के सुल्तानपुर जिले पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने प्रचार अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।
समाजवादी सरकार की योजनाओं का जिक्र:
- अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने एम्बुलेंस की ऐसी व्यवस्था की है कि, 10-15 मिनट में फोन पर लोगों के पास पहुंच रही है।
- अखिलेश यादव ने इसी में आगे जोड़ा कि, समाजवादियों ने महिलाओं को पेंशन दी।
- उन्होंने आगे कहा कि, मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा है।
नेताजी ने कहा था कि, साड़ियाँ देंगे:
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, नेताजी ने कहा था कि, जिनके पास कपड़े नहीं हैं, उन्हें साड़ियाँ देंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, अब तक पूरे प्रदेश में 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ा है।
- साथ ही अखिलेश ने कहा कि, जो समाजवादी पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकी हैं, उन्हें जोड़ने का काम किया जायेगा।
- अखिलेश ने आगे कहा कि, सरकार से आम लोगों को जोड़ने के लिए मोबाइल देने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार बजट में हमारे घोषणापत्र की नक़ल करेगी- अखिलेश यादव
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#akhilesh talks samajwadi pension
#Akhilesh Yadav
#akhilesh yadav said that his party is giving pension to 55 lac women.
#party is giving pension to 55 lac women.
#samajwadi pension scheme
#अखिलेश यादव
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#केंद्र सरकार
#चुनाव प्रचार अभियान
#जनसभा संबोधन
#डिंपल यादव
#पार्टी प्रचार अभियान
#बहुजन समाज पार्टी
#भाजपा पर हमला
#भारतीय जनता पार्टी
#राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
#विधानसभा चुनाव 2017
#सपा
#समाजवादी पार्टी
#सुल्तानपुर
#सुल्तानपुर में जनसभा का संबोधन
#सुल्तानपुर से प्रचार अभियान
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार