उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व अखिलेश सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर काफी हमला बोला था। वहीँ भाजपा के ऐतिहासिक बहुमत मिलने के कारणों में ध्वस्त कानून-व्यवस्था भी थी, लेकिन योगी सरकार के प्रदेश में आने के बाद भी सूबे की कानून-व्यवस्था वैसी ही तार-तार है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। सूबे की वर्तमान कानून-व्यवस्था को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला(akhilesh targeted yogi government) बोला है।

मुख्यमंत्री जी कितने अपराधियों ने छोड़ा प्रदेश?(akhilesh targeted yogi government):

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।
  • जिसमें अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा है।
  • अखिलेश यादव ने पूछा कि, मुख्यमंत्री जी, अब तक कितने अपराधियों ने प्रदेश छोड़ा?
  • उन्होंने आगे पूछा कि, कितने जेल गए और कितने भू-माफिया पकड़े गए।
  • यह सवाल अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पूछे।

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में झारखंड के आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त गिरफ्तार!

अपराध बेतहाशा बढ़े हैं(akhilesh targeted yogi government):

  • अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आगे हमला जारी रखा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में अपराध बेतहाशा बढ़े हैं
  • अपराध पर नियन्त्रण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि, उनकी सरकार ने कितने बड़े अपराधियों को पकड़ा?
  • या कितने भू-माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को सरकार ने पकडा?
  • उन्होंने आगे कहा कि, सच ये है कि, अपराधी बेख़ौफ़ हैं और पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है।
  • कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है।

ये भी पढ़ें: भारत की 4 सबसे डरावनी जगह, जहां होती हैं अजीबोगरीब घटनाएं!

समाजवादी शब्द से चिढ़ है(akhilesh targeted yogi government):

  • अखिलेश यादव ने आगे योगी सरकार पर समाजवादी योजनाओं को बंद करने को लेकर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, समाजवादी पेंशन बड़ी योजना थी, जिसे बंद कर दिया गया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हमारी योजनाओं में समाजवादी शब्द जुड़ा हुआ है इसलिए सरकार को चिढ़ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया।
  • साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसा कि,
  • “अब भाजपा सरकार मन्त्र मारकर सभी समस्याओं का समाधान कर देगी।

नोटबंदी-GST समझ नही आ रहे(akhilesh targeted yogi government):

  • अखिलेश यादव ने आगे भाजपा पर नोटबंदी और GST को लेकर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा ने नोटबंदी और GST में उलझा दिया है।
  • GST व्यवस्था किसी की समझ में नहीं आ रही है।
  • साथ ही अखिलेश ने GST को बड़े व्यापारियों के लिए फायदे की चीज बताया।
  • वहीँ किसान की कर्जमाफी को सपा प्रमुख ने भूलभुलैया बताया, और कहा कि, यह किसान के साथ धोखा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा का उद्देश्य वोट के लिए नफरत फैलाना है।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि, भाजपा ने दिवाली, रमजान, शमशान और कब्रिस्तान की बात उठाकर जनता को भ्रमित किया।
  • गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है।
  • योगी सरकार और भाजपा गरीबों के विरुद्ध है।

ये भी पढ़ें: समर्थन जुटाने आज लखनऊ पहुंचेंगी मीरा कुमार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें