उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 5 फरवरी को उन्नाव पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • आने वाले समय में डायल 100 को बेहतर बनायेंगे।
  • हम पुरवा में 100 बेड वाला हॉस्पिटल बनवायेंगे।
  • अच्छे दिन वालों ने कोई काम नहीं किया है।
  • ये सरकार बनाने का चुनाव है।
  • ये उत्तर प्रदेश नहीं पूरे देश का चुनाव है।
  • 1 लाख लोगों ने 100 नंबर चेक करने के लिए डायल 100 पर कॉल किया।
  • अगर पत्थर वाली सरकार बनी तो वह कुछ काम नहीं।
  • साइकिल को बहुत झटके लगे।
  • एक बात तो लगा साइकिल छूट जायेगी।
  • कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें एक पार्टी में मजा नहीं आता है।
  • साइकिल बच गयी, अब आपकी सरकार भी बच जाएगी।
  • लोग पूछते हैं कि, कांग्रेस को इतनी सीटें क्यों दी?
  • हमारा दिल बड़ा है इसलिए कांग्रेस को इतनी सीटें दे दीं।
  • हम आप चाहेंगे तो भ्रष्टाचार खत्म होगा।
  • महिलाओं को 1 हजार पेंशन का प्रस्ताव।
  • 24 घंटे गांवो को बिजली देंगे।

ये भी पढ़ें: समाजवादी सरकार में सबसे ज्यादा विकास हुआ है- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें