माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए जाएंगे।

  • इस सम्बंध में प्रदेश की महामहिम राज्यपाल से और जरूरत होने पर लोकतंत्र के जिम्मेदार से भी मुलाकात करूंगा।
  • उन्हें प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी दूंगा।
  • रामपुर से सभी एफआईआर की काॅपी ले जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की जायेगी।
  • हमें न्यायपालिका पर भरोसा है इसलिए विश्वास है कि वहां से न्याय मिलेगा।
  • ऐसे ही तमाम मुकदमें एक बार नेता जी मुलायम सिंह यादव पर भी दर्ज हुए थे, तब न्यायालय ने मदद की थी।
  • प्रशासन जितना अन्याय करेगा, लोगों का सरकार पर उतना ही विश्वास कम होगा।
  • वैसे भी आज जनता का भरोसा प्रशासन और सरकार से उठता ही जा रहा है।
  • मुकदमों की सूची देखिए, किस-किस तरह के मामले दर्ज हुए हैं।
  • मां रो रही है कि उनके बेटे को फर्जी फंसा दिया गया है।
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, महिलाओं के साथ भी अन्याय हुआ है।
  • परिवार के सदस्यों को अपमानित करने के लिए उन्हें थाने तक ले जाया गया।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां साहब ने एक बेहतरीन जौहर अली विश्वविद्यालय की स्थापना की।

उन्होंने जो सपना देखा उसको जमीन पर उतारा।

  • उन्होंने आनेवाली नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह संस्थान बनाया।
  • आज शिक्षा बहुत मंहगी हो गई है।
  • इस विश्वविद्यालय से रामपुर और आस पास के जिलों के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलती।
  • आजम साहब ने तो बच्चों की जिंदगी संवारने का नेक काम किया।
  • भाजपा सरकार बदले की भावना से काम करती है।
  • वह जानबूझ कर असली मुद्दों से भटकाने के लिए काम कर रही है।
  • जब गठबंधन हार गया तब हमने सोचा था कि जनता को भी भरोसा होगा कि ये सरकार विकास करेगी।
  • लेकिन देखिए हमें शौचालय में फंसा दिया गया।
  • रक्षा बजट जो डिफेंस काॅरिडोर पर खर्च होना था वह अपाचे, रफेल के नाम पर विदेश जा रहा है।
  • मेक इन इण्डिया कहीं नहीं दिख रहा है.
  • भाजपा देश को डर और नफरत के रास्ते पर ले जा रही है।
  • पहले सहारनपुर में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी।
  • आज जालौन में गांधी जी की प्रतिमा तोड़ दी।
  • मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या से ध्यान बंटाने के लिए विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।
  • जौहर अली विश्वविद्यालय, उर्दू गेट और रामपुर पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल का भी दौरा किया।

वे आजम खां के निवास पर भी गए

  • उनके परिवार के सदस्यों से मिले तथा उन्हें समाजवादी पार्टी के पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।
  • उन्होंने कहा कि आजम खां से हमारा सियासी नहीं, पारिवारिक रिश्ता है।
  • अखिलेश यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।
  • हर तरफ नौजवानों में बहुत जोश दिखाई दिया।
  • उनका लखनऊ से बरेली और रामपुर आने तक जगह-जगह बड़ी तादाद में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता ने जोशीला स्वागत किया।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें