उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा, हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के नानऊ के पैठ मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

डायल 100 से समय पर पुलिस पहुँच रही है:

  • अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में चुनावी जनसभा के दौरान आगे डायल 100 पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, डायल 100 नंबर एम्बुलेंस की तरह है।
  • इसी में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, कोई भी घटना हो डायल 100 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी।
  • गौरतलब है कि, डायल 100 अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री के तौर पर ड्रीम प्रोजेक्ट रहा था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कोई गरीब महिला ऐसी नहीं होगी जिसे समाजवादी पेंशन न मिली हो।

दूध-घी देने जा रहे हैं:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, हमें गरीब बच्चों की पढ़ाई की चिंता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अभी दूध-गिलास और बैग दिया, अब घी देने जा रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, वो अब प्रेशर कुकर भी देने जा रहे हैं।
  • इसी में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे अलावा ऐसा कोई नहीं है जो ऐसा कर सके।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें