उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा, हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के नानऊ के पैठ मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

इसी मैदान में आने का मौका मिला:

  • अलीगढ़ में चुनावी जनसभा के लिए पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि, जब यहाँ आने का मौका मिला,
  • उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसी मैदान में आने का मौका मिला।
  • अखिलेश यादव ने आगे अपने प्रत्याशी राकेश के लिए लोगों से अपील की।
  • उन्होंने कहा कि, पिछली बात जिताया है, अबकी बात आपसे निवेदन करता हूँ कि, राकेश को जिताइये।

किसी की सरकार दोबारा नहीं आई:

  • अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा में आगे कहा कि, बहुत दिनों से किसी की सरकार दोबारा नहीं आई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमें भरोसा है कि, युवा दोबारा समाजवादी सरकार बनायेंगे।
  • अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, काम के मामले में हम समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सब यहीं से जीतकर गए हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा कि, लेकिन काम बस समाजवादियों ने ही किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें