उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत बागपत पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना व खतौली में जनसभा में जनसभा को संबोधित किया।

अच्छे दिन देने वालों ने ले ली जान

  • प्रदेश के सभी जिलों में चुनावी जनसभा कर रहे सीएम अखिलेश ने बागपत के बड़ौत में विरोधियों पर निशाना साध रहे है।
  • उन्होंने बड़ौत में अपनी सबसे बड़ी विरोधी पार्टी बीजेपी पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र सपा के घोषणा पत्र की नकल था।
  • उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने वालों ने जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।
  • इन लाइनों में खड़े लोगों की जान चली गई।

गठबंधन की हवा

  • अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर, बागपत, कैराना में गठबंधन की हवा चल रही है।
  • सपा और कांग्रेस चुनाव में 300 से अधिक सीटे जीतेगी।
  • उन्होंने कहा कि दोबार सरकार बनी तो विकास और तेजी से बढ़ेगा।
  • सरकार में दोबारा आये तो दूध और घी भी मुफ़्त में देने का काम करेंगे।

मुजफ्फरनगर के खतौली में अखिलेश

केंद्र ने गन्ना किसानों की मदद नहीं की

  • अखिलेश यादव ने खतौली में कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कालाधन अब तक नहीं आया है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, अच्छे दिन के वादे खोखले निकले।

भाजपा वाले सबसे ज्यादा चालू

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा वाले सबसे ज्यादा चालू हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर के आम जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।
  • इस दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी से मरने वालों की संख्या पर भी बात की।
  • उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से जितने लोगों की मौत हुई उन्हें सपा ने मुआवजा दिया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, भाजपा के खिलाफ व्यापारी मतदान करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा यूपी चुनाव की लड़ाई से बाहर हो चुकी है।
  • अखिलेश ने ये भी कहा कि, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें