उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहाँ अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जनसभा को संबोधित किया।

नोटबंदी से व्यापारियों को नुक्सान हुआ:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पहले मुजफ्फरनगर के खतौली में जनसभा को संबोधित किया था।
  • जिसके बाद अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, नोटबंदी से व्यापारी वर्ग को बहुत नुक्सान हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, व्यापारी वर्ग भाजपा को हराने के लिए वोट करेगा।

सरकारी खजाने से किसानों का भुगतान:

  • अखिलेश यादव ने जनसभा में आगे आम बजट पर अपना निशाना साधा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों ने गन्ना किसानों के लिए बहुत कुछ किया है।
  • अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि, सरकार ने अपने खजाने से गन्ना किसानों को भुगतान किया है।

भाजपा पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने आगे भाजपा को लेकर कहा कि, भाजपा वालों की जुबान से कभी भी अच्छी बात नहीं निकल सकती है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, मन की बात करने वालों से बचना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें