उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 2 फरवरी को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहाँ अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में जनसभा को संबोधित किया।

समाजवादियों ने सड़कों का जाल बिछाया:

  • अखिलेश यादव ने बुढ़ाना में जनसभा में आगे समाजवादी पार्टी के कामों को गिनाया।
  • जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादियों ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, सड़कों से अमेरिका की इतनी तरक्की हुई है।
  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादियों ने 55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन दी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार आई तो 1 करोड़ महिलाओं को समाजवादी पेंशन देंगे।

प्रेशर कुकर देंगे समाजवादी:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, अभी भी बहुत से गरीब परिवारों के पास खाने को नहीं है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, समाजवादी लोग सरकार आने पर गरीबों को प्रेशर कुकर देंगे।
  • साथ ही अखिलेश ने कहा कि, बच्चों के लिए समाजवादी लोग घी-दूध भी बाँट रहे हैं।

सपा ने किसानों की मदद की:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी ने किसानों की मदद की है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी से कितना कालाधन आया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें