उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत अखिलेश यादव ने अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है, बुधवार को अखिलेश यादव चुनाव अभियान के तहत हापुड़ पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

1 करोड़ महिलाओं को समाजवादी पेंशन:

  • हापुड़ में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने आगे समाजवादी योजनाओं का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादियों ने 55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन देने का काम किया है।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, आने वाले समय में समाजवादी लोग 1 करोड़ महिलाओं को पेंशन देंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएँ लायेंगे।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, बच्चों को मिल्क पाउडर देंगे।

महिलाओं को प्रेशर कुकर:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, सरकार दोबारा आने पर महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादियों के घोषणा पत्र की भाजपा ने नक़ल की है।
  • साथ ही पीएम मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि, मन की बात करने वालों से सावधान रहें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मन की बात करने वाले चंचल होते हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा की बातों में मत आ जाना।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें