Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने घायल को फौजी को अस्पताल पहुंचाया

Akhilesh Yadav Stopped Fleet and Admitted Injured Army Man to Hospital

Akhilesh Yadav Stopped Fleet and Admitted Injured Army Man to Hospital

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के रजमन चौकी के पास एक व्यक्ति को सड़क किनारे घायल पड़े देखा तो उन्होंने फौरन फ्लीट रुकवा दी। अखिलेश फ्लीट रुकवाकर घायल व्यक्ति के पास पहुँच गए और तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पहुँचाया। अखिलेश की दरियादिली देख वहां मौजूद भीड़ प्रशंसा कर रही थी।

 

जानकारी के अनुसार, घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। यहां रजमन पुलिस चौकी के निकट सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। मौके पर लोगों की भीड़ तो जमा थी लेकिन कोई उसे अस्पताल नहीं पहुंचा रहा था। उसी वक्त अखिलेश यादव की फ्लीट उधर से गुजरी। अखिलेश यादव घर से पार्टी कार्यालय के लिए जा रहे थे।घायल पड़े व्यक्ति के पास भीड़ देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी फ्लीट रुकवाई। अखिलेश ने अपनी फ्लीट के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी से घायल को तुरंत मदद देते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल की पहचान फौजी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। कैंट पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने फौजी के घरवालों को सूचना दे दी है। घायल का उपचार चल रहा है उसकी हालत खतरे से बाहर है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

निकाय चुनाव: भारी सुरक्षा के बीच कल दूसरे चरण का मतदान

Kamal Tiwari
7 years ago

टेक्नीशियन की नाबालिग बेटी फांसी लगाकर दी जान!

Sudhir Kumar
8 years ago

#WorldEnvironmentDay पर CM योगी ने गिनाये पर्यावरण के फायदे!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version