खजांची के गाँव को लिया गोद :


  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के एक गाँव को गोद ले लिया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के अनंतपुर धौकल गाँव को गोद ले लिया है।
  • इसी गाँव में खजांची रहता है जिसके जन्मदिन पर अखिलेश ने उसकी आर्थिक मदद की थी।
  • बीते साल हुई नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात के एक बैंक की लाइन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
  • बैंक की लाइन में जन्म होने के कारण लोगो ने उसका नाम भी खजांची रख दिया था।
  • इस बारे में पता चलते ही तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने खजांची को आर्थिक मदद दी थी।
  • इसके अलावा यूपी चुनाव में अपने हर भाषण में अखिलेश यादव ने खजांची का नाम लिया था।
  • बीते दिनों खजांची के जन्मदिन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसे सैफई बुलवाया था।
  • यहाँ पर उन्होंने खजांची का जन्मदिन मनाया था और सुके परिवार की आर्थिक मदद की थी।
  • इसके अलावा अखिलेश यादव ने खजांची की परिवार के सदस्यों का भी हाल जाना था।
  • खजांची पिता की मौत के बाद से अपनी माँ के साथ अनंतपुर धौकल गाँव में रह रहा था।
  • इसका पता लगते ही अखिलेश यादव ने धौकल गाँव को गोद लेने की घोषणा कर दी है।
  • साथ ही खजांची के गाँव का हर संभव विकास कराये जाने का भी वादा किया है।
  • गाँव गोद लेने की खबर मिलते ही खजांची के गाँव में जश्न का माहौल बन गया था।
  • ग्रामीणों का कहना है कि उनका ये गाँव सपा सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में आता है।
  • गाँव के प्रधान में बताया कि अखिलेश यादव ने खजांची का अगला जन्मदिन उसके गाँव में मनाने की बात कही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें