किन दलों से किया जायेगा गठबंधन ये निर्णय लेंगे अखिलेश यादव व मायावती: रामगोपाल यादव

सभी देश व प्रदेश वासियों को नव वर्ष 2019 की शुभकानाए देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव  ने कहा कि प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जो महागठबंधन बनेगा। उसी में किन किन दलों से किया जाएगा गठबंधन, इसका फैसला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती करेंगी। रामगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत में महागठबंधन के सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं कि यूपी में महागठबंधन बनने जा रहा रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा, दोनों ही राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण पार्टियाँ हैं। इसलिए ये दोनों ही पार्टियाँ गठबंधन की धुरी होंगी।  अखिलेश यादव व मायावती ही इस महागठबंधन के बारे में अंतिम फैसला लेंगे। वे ही तय करेंगे कि किनसे किनसे गठबंधन किया जाए और किन किन से नही।

  • आने वाले दिनों में ही गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।
  • अखिलेश यादव ने भी रविवार को कहा था कि प्रदेश में बनने वाला महागठबंधन विचारों का संगम होगा।
  • जल्द ही यह गठबंधन दिखाई पड़ेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें