[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा है। इसके कई कारण बताये जा रहे है। अब इस समय समाजवादी पार्टी में नेता विपक्ष चुनने को लेकर काफी चर्चाएँ हो रही है। मगर अब हम आपको वह नाम बताने जा रहे है जो विधानसभा में सपा का नेतृत्व करेगा।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

मुलायम और अखिलेश ने बुलाई बैठक :

  • यूपी विधानसभा चुनावों के ठीक पहले ही रामगोपाल यादव ने सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था।
  • इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को सपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।
  • इसके बाद से ही सपा में गृहयुद्ध का दौर शुरू हो गया था।
  • विधानसभा चुनावों में सपा को मिली हार के बाद यह मामला ठंडा होता दिखायी दे रहा था।
  • अब अखिलेश और मुलायम ने विधायकों की अलग-अलग बैठक बुलाकर फिर अफवाहों को हवा दे दी है।
  • सपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में जहाँ 28 मार्च को विधायकों की बैठक बुलाई है।
  • वहीं सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च को विधायको की बैठक बुलाई है।
  • सूत्रों के अनुसार यह बैठक विधानसभा में विपक्ष का नेता चुनने को बुलाई गयी है।
  • विपक्ष के नेता के रूप में इस समय सबसे आगे शिवपाल और आजम खां का नाम चल रहा है।
  • मुलायम इन्हीं दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते है।
  • मगर अखिलेश यादव बलिया के बांसडीह से विधायक रामगोविंद चौधरी को बनाना चाहते है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें