Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Ex CM Akhilesh Yadav (10)

Ex CM Akhilesh Yadav (10)

देश में छोटे राम मनोहर लोहिया के तौर पर पहचाने जाने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की आज पुण्यतिथि लखनऊ में मनाई गयी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर छोटे लोहिया को श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में सपा परिवार के चुनाव लड़ने पर बड़ा खुलासा किया।

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं।

डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे।

अखिलेश ने कहा कि कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले।

कन्नौज, मैनपुरी है सपा का गढ़ :

उत्तर प्रदेश में कन्नौज और मैनपुरी जिला समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा यूपी की 80 सीटों में से सिर्फ 5 सीटों पर जीती थी।

जीतने वालों में मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लोग शामिल थे।

हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने कन्नौज और फिरोजाबाद दोनों जगह से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी।

इस सीट पर पति की कामयाबी दोहराने के लिए डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने मात दी थी।

2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश ने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। बाद में डिंपल यहा से नि‌र्विरोध जीत गईं थीं।

 

ये भी पढ़ें : सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दी जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजली

Related posts

बहराइच: तालाब नहाने गई महिला की डूबकर मौत

Short News
6 years ago

शहीद जवानों के परिजनों को योगी सरकार की मदद

UPORG Desk 5
6 years ago

यूपी शिक्षक भर्ती मामले में SC में सुनवाई टली!

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version