Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पहली बार लंदन में भारत की हुई बदनामी- अखिलेश यादव

lok sabha elections

lok sabha elections

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सुयासी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए नगदी संकट से लेकर कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर हमला बोला।

कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव :

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के ठठिया में पूर्व विधायक स्व. होरीलाल यादव की पौत्री के विवाह समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि भारत को पहली बार लंदन में जाकर बदनामी का मुँह देखना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कितने सारे लोगों ने प्रदर्शन किया है। जम्मू में हुए आसिफा दुष्कर्म कांड पर उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्नाव की घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरू हुए। अखिलेश ने कहा कि भाजपाई अपनी योजनाओं को लांच करने से पहले क्लोरोफार्म लगा देते हैं। इससे योजना का लाभ मिलने से पहले झांसे में फंसकर जनता बेहोश हो जाती है।

 

ये भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: विधायक कुलदीप सिंह की ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा ली गयी वापस

 

चुनाव लड़ने का किया ऐलान :

अखिलेश यादव ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ने का ऐलान कर दिया। अखिलेश ने कहा कि यहां से इस बार हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हमने यहां से 2 मुख्यमंत्री हराए हैं। कन्नौज ने हमें कई बार जिताया है। यहां की जनता ने डिंपल को एक बार में इतना बड़ा सम्मान दिया जिसकी कल्पना नहीं कर सकते। इसी क्षेत्र की जनता ने डिंपल को निर्विरोध जिताया था। अब इस बार हमें मौका दोगे तो हम भी यहां से लड़ेंगे। लेकिन विरोधी दलों की साजिश से होशियार रहना और इनके बहकावे में मत आना।

 

ये भी पढ़ें: अब नही कर सकेंगे लक्ष्मणमेला मैदान में प्रदर्शन, यह है नया धरना स्थल

Related posts

भदोही- बिजली चोरी रोकने गए विद्युत विभाग के एसएसओ के साथ कई लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट

Desk
3 years ago

कल किसानों के लिए होगा ऐतिहासिक दिन

Sudhir Kumar
7 years ago

बच्चों की मौत नहीं ये है नर संहार: साक्षी जी महाराज!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version