[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनावों में हारने के बाद से ही भाजपा सरकार ने उसके फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है। साथ ही भाजपा सरकार ने अखिलेश सरकार में किये गए कार्यों की जाँच भी शुरू कर दी है। अब इसी क्रम में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गिरफ्तार (akhilesh yadav arrest) किये जाने की खबर आ रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

औरैया जा रहे अखिलेश (akhilesh yadav arrest) :

  • समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें प्राप्त हुई थी।
  • इसके साथ ही भाजपा की यूपी की सत्ता में कई सालों बाद जाकर वापसी हुई है।
  • भाजपा सरकार ने आते ही अखिलेश सरकार के कई फैसलों को पलटना भी शुरू कर दिया है।
  • समाजवादी पार्टी भी लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
  • इसी क्रम में प्रदर्शन करने हुए सपा एमएलसी उदयवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • उदयवीर के साथ ही सपा के कई अन्य नेता भी गिरफ्तार किये गये थे।
  • समाजवादी पार्टी की युवा वाहिनी के तीनों अध्यक्ष भी गिरफ्तार कर लिए गए थे।
  • ये सभी नेता जिला पंचायत चुनाव में नामांकन कराने के लिए गए हुए थे।
  • मगर वहीँ पर सपा समर्थकों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गयी।

ये भी पढ़ें, VVIP मूवमेंट के जाम में अब नहीं फंसेंगी ‘एम्बुलेंस’!

  • समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • इसके बाद सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
  • सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था।
  • औरैया जिला मुख्यालय के ककोर बम्बा पर ये लाठीचार्ज किया गया था।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस बात की जानकारी मिल चुकी है।
  • अखिलेश यादव सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से औरैया जाने के लिए निकल चुके हैं।
  • मगर पूर्व सीएम अखिलेश की स्कोर्ट में लगी एडवांस टीम को बिल्हौर बॉर्डर पर पुलिस ने रोका है।
  • पुलिस की रणनीति अखिलेश को कानपुर में गिरफ्तार कर सर्किट हाउस लाये जाने की है।

ये भी पढ़ें, योगी के मंत्री के साथ घूमता रहा जिला बदर अपराधी

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें