[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ से औरैया जाने के लिए सड़क मार्ग द्वारा निकले हुए थे। मगर उन्नाव के पास ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और नवाबगंज गेस्ट हाउस के लिए रवाना कर दिया था। अखिलेश यादव औरैया में गिरफ्तार (akhilesh yadav arrest) पूर्व सपा विधायक प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

https://youtu.be/0zAV069JVBo

अपने एक्सप्रेसवे पर हुए गिरफ्तार :

  • भाजपा सरकार ने आते ही अखिलेश सरकार के कई फैसलों को पलटना भी शुरू कर दिया है।
  • समाजवादी पार्टी भी लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
  • इसी क्रम में प्रदर्शन करते हुए सपा एमएलसी उदयवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
  • उदयवीर के साथ ही सपा के कई अन्य नेता भी गिरफ्तार किये गये थे।
  • समाजवादी पार्टी की युवा वाहिनी के तीनों अध्यक्ष भी गिरफ्तार कर लिए गए थे।

ये भी पढ़ें, तस्वीरें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव हुए ‘गिरफ्तार’!

  • ये सभी नेता जिला पंचायत चुनाव में नामांकन कराने के लिए गए हुए थे।
  • मगर वहीँ पर सपा समर्थकों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गयी।
  • समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • इसके बाद सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
  • सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

akhilesh yadav arrested

  • पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए पूर्व सपा विधायक प्रदीप यादव से मिलने अखिलेश जा रहे थे।
  • मगर औरैया से पहले ही उन्नाव में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
  • अखिलेश यादव की गिरफ्तारी उन्हीं के द्वारा बनाये गए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई थी।

akhilesh yadav arrested

  • पूर्व सीएम को गिरफ्तारी के बाद कानपुर हाईवे पर स्थित नवाबगंज पक्षी विहार के गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है।
  • औरैया में पुलिस ने सपा नेता प्रदीप और सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि समेत कई नेताओं के साथ मारपीट की थी।
  • इसके बाद ही उन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के साथ इनकी हुई गिरफ्तारी, नामों की सूची देखें यहाँ

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें