Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूरा देश जान गया कि झूठ बोलती है बीजेपी- अखिलेश यादव

akhilesh yadav attacked

akhilesh yadav attacked

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी ने नाम का ऐलान किया। सपा से निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीन कुमार निषाद को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।  प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बजट से लेकर कई अन्य मुद्दों पर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

गोरखपुर की जनता देगी बजट का हिसाब :

आज प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ज़ुबानी तीर छोड़े। अखिलेश ने कहा कि उज्ज्वला से लेकर तमाम योजनाओं पर देश को धोखा दिया गया है। नोट बंदी से भ्रष्टाचार पर लगाम लगनी थी मगर कितने लोग तो सिर्फ कागजो पर भारत से पैसा लेकर भाग गए हैं। भाजपा वालों ने तो लागत का फॉर्मूला बदल दिया, किसान को दो गुना लागत बताया था लेकिन हमारे किसान कर्ज से जान दे रहे है। गोरखपुर और फूलपुर की जनता चुनाव परिणाम से बजट का जवाब जरूर देगी। भाजपा वाले तो मुद्दों से भटकाने के लिए दूसरे मामलों में उलझा देते हैं।

लैपटॉप देने का वादा निकला झूठा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भाजपा वाले समिट का निमंत्रण देने आये तो हमने भी उन्हें पकौड़े खिलाये। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले रोजगार नही दे रहे और सिर्फ नकल की बात हो रही है। ऑक्सीजन, ग्रीन गैस हाउस का इन्हें नहीं पता और झूठी रिपोर्ट सदन में पेश होती है। गोरखपुर मामले में कहा गया कि किसी की जान ऑक्सीजन से नही गई। ऐसा बोलके सिर्फ धोखा दिया है। जनता से अपील है कि वह उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का साथ दें। अब तो पूरा देश जान गया कि बीजेपी झूठ बोलती है। उन्होंने कहा था कि लैपटॉप देंगे मगर नहीं दिया। फूलपुर में इस बार कमल जरूर मुर्झायेगा। फूलपुर से सपा प्रत्याशी पर अखिलेश ने कहा कि उनका नाम भी जल्द घोषित किया जायेगा।

 

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के बाद सपा ने किया उपचुनाव में प्रत्याशी का ऐलान

Related posts

दंगा नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लेने निकली एसएसपी मंज़िल सैनीथाने और चौकियों का किया निरीक्षण,बुढ़ाना गेट चौकी पर मिली खामी दंगे की सूचना देने वाला माइक मिला खराब, एसएसपी ने चौकी प्रभारी को लगाई फटकार, शहर के संवेदनशील इलाकों का एसएसपी ने लिया जायजा.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

भदोही पुलिस ने तस्करी के 8 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 13 किलो सोने के बिस्किट किए बरामद,दो गिरफ्तार ।

Desk
1 year ago

यूपी सरकार को केंद्र से मिलेगी 38000 करोड़ की बकाया रकम

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version