अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत आयी थी। अपनी इस भारत यात्रा में उन्होंने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इवांका के भारत आने पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा बयान दे दिया है।

अखिलेश ने किया पीएम मोदी पर ज़ुबानी हमला :

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका हैदराबाद में पहुँची हुई थी।
  • इस दौरान इवांका के स्वागत के लिए खुद पीएम और कई बड़े नेता पहुंचे थे।
  • कार्यक्रम में इवांका ने अपने संबोधन के दौरान पीएम की खुलकर तारीफ़ की।
  • इवांका ने कहा कि एक चाय वाले से उठकर देश का प्रधानमंत्री बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
  • साथ ही इवांका ने भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त भी बताया।
  • इवांका के स्वागत के लिए पीएम मोदी के पहुंचे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने निशाना साधा है।
  • अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इवांका ट्रंप का भारत की धरती पर स्वागत किया है।
  • साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।
  • उन्होंने ट्वीट में लिखा कि विदेशी मेहमान का भारत में स्वागत है।
  • वंशवाद का विरोध करने वाले आज किसी विदेशी वंशज के स्वागत में हाथ बांधे खड़े हैं।
  • ये विरोध का कैसा विरोधाभास है।
  • भाजपा हमेशा से सपा पर परिवारवादी, वंशवादी पार्टी होने का आरोप लगाती रही है।
  • इवांका ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी हैं जिसके स्वागत के लिए पीएम मोदी पहुंचे थे।
  • इसी को मुद्दा बनाकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम पर कटाक्ष किया है।

ये भी पढ़ें : यूपी के सही इतिहास को लेकर ऐतिहासिक फिल्म बनायेंगे मधुर भंडारकर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें