Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सैफई में IGCL के मैच में अखिलेश यादव करेंगे शिरकत

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें लोकसभा चुनाव जीतने संबंधी निर्देश देना प्रारंभ कर दिया है। इस बीच अचानक अखिलेश यादव का सैफई जाने का कार्यक्रम जारी हो चुका है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

सैफई जायेंगे अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गृहनगर सैफई में 28 जनवरी को जा रहे हैं। इटावा के सैफई क्रिकेट स्टेडियम में IGCL का मैच चल रहा है। यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मैच में शामिल होने के लिए कल दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे। इसके पहले भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई में हुए IGCL के कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें : आलू कांड में गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Related posts

अपनी मजबूती के लिए प्रदेश के बाहर छोटे दलों के साथ भी गठबंधन कर सकती है बसपा

UPORG DESK 1
6 years ago

जौनपुर: एसडीएम जेएन सचान ने की मतदाता सूची की समीक्षा

Shivani Awasthi
6 years ago

कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार,दो लोगों की मौत

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version