Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शादी समारोह के लिए बदायूं पहुंचे अखिलेश यादव, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

akhilesh yadav attended marriage ceremony program

आगामी लोक सभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीति से समय निकालते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के बदायूं जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनका जिले में पहुँचने पर उनका समर्थकों और पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की।

सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे अखिलेश यादव :

यूपी के बदायूं जिले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बेटे के शादी समारोह में शिरकत की। उन्होंने पहले सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया, इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चंद्रा के आवास पर सपा नेताओं से बातचीत की।

akhilesh yadav attended marriage ceremony program

मीडिया से बातचीत ले दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा रंग बदलने में लगी है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर वे जवाब देने से बचते नजर आये। हालाँकि इशारों में उन्होंने कहा कि सपा गोरखपुर और फूलपुर के फॉर्मूला पर काम करेगी।

राफेल को लेकर बोले अखिलेश :

देश के बहुचर्चित राफेल विमान मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए राफेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सुखोई तक खरीदा जाए लेकिन अब यह बहुत हो गया। इसे बंद करके सरकार युवाओं को रोजगार देना चाहिए

अखिलेश के इस कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा नहीं दिखाई दिए। वहीँ कांग्रेस के सलीम इकबाल शेरवानी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।

Related posts

कानपुर: तीन दिन से लगातार हो रही बारिश में ढही 3 मंजिला इमारत

Srishti Gautam
7 years ago

अखिलेश के बंगले में हुई तोड़फोड़ मामले में आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

Shashank
7 years ago

किसानमंच ने घोषित की नई कार्यकारिणी, सूची देखें!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version