[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर यूपी चुनाव के पहले से काफी विवाद शुरू हो गया था। अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से मुलायम खेमा लगातार उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा था। अब इस पद को लेकर एक बड़ा फैसला हो गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश फिर बने सपा अध्यक्ष :

  • समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है।
  • इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा पहुंच चुके हैं।
  • आगरा के तारघर मैदान पर होने वाले इस अधिवेशन के पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।
  • इस बैठक में आर्थिक प्रस्ताव से लेकर सपा के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की गयी।
  • अब सपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
  • सूत्रों के अनुसार बैठक में रामगोपाल ने अखिलेश के फिर से अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव लाया था।
  • सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर मानते हुए अपनी संस्तुति देते हुए अखिलेश को अध्यक्ष चुन लिया है।
  • रामगोपाल यादव के इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें, शिवपाल के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने पर हुआ खुलासा

  • अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा कल के अधिवेशन में की जायेगी।
  • सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सुबह अखिलेश यादव निकल चुके थे।
  • अखिलेश के आगरा रवाना होने के पहले शिवपाल यादव ने उन्हें फोन किया था।
  • यूपी चुनाव से शुरू विवाद के बाद आज शिवपाल ने अखिलेश को फोन किया।
  • फोन पर शिवपाल ने अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जानें की अग्रिम बधाई दी थी।
  • इसके बाद सपा नेता शिवपाल यादव लखनऊ में मुलायम से मिलने पहुंचे।
  • सूत्रों से खबर है कि उन्होंने मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें, लंबे विवाद के बाद शिवपाल ने अखिलेश को किया फोन

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें