समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आज आगरा में शुरू हो चुका है। इस अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ और सपा के झंडारोहण करने के साथ हुई थी। अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष (national president samajwadi party) चुन लिया गया है।

अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष :

  • आगरा में चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देश भर से नेता आये हुए हैं।
  • इस अधिवेशन में कई राज्यों से लगभग 15 हजार डेलिगेट्स पहुंचे हुए हैं।
  • अधिवेशन की शुरुआत के साथ राष्ट्रगान हुआ और सपा का झंडारोहण किया गया।
  • साथ ही सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मंच से संबोधन शुरू किया।
  • उन्होंने कहा कि कोई और नामांकन न होने पर अखिलेश को निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है।
  • पहले अध्यक्ष 3 साल के लिए होता था मगर अब इसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।
  • इसके बाद सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश का माला पहनकर स्वागत किया।
  • इस दौरान मंच पर अखिलेश के साथ ही सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
  • अखिलेश को रामगोपाल ने निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान अधिवेशन में किया।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अभी तक इस अधिवेशन में नहीं पहुँचे हैं।
  • मगर अभी भी उनके राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें