उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 45वाँ जन्मदिन पूरे प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन यात्रा पर हैं जहाँ वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। देश भर से तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का ये जन्मदिन सबसे अलग अंदाज और सादगी के साथ मनाया। प्रदेश भर के सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसी कड़ी में पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और सादगी से उनका जन्मदिन मनाये जाने की योजना हैं।

कई जगहों पर किया गया आयोजन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर हवन पूजन, अस्पतालों में मरीजों तथा कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण, वृक्षारोपण तथा भण्डारा आदि का आयोजन होगा। अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर नौजवानों में इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साह है। राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में 11 बजे दिन में समारोह पूर्वक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जाएगा। अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन के साथ उनके भावी जीवन में सफलता के लिए कार्यकर्ता प्रार्थना करेंगे. पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस आयोजन में शामिल रहेंगे।

सपा नेताओं ने की पूजा :

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सांसद किरणमय नंदा भी मौजूद रहे थे। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। यहाँ पर भारी संख्या में सपाई पहुंचे और हवन में भाग लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना की। देश भर से कई मशहूर हस्तियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाईयाँ दी हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस की जांच में फर्जी निकली प्रॉपर्टी डीलर के घर पड़ी डकैती की कहानी

लखनऊ: हजरतगंज में आईपीएस की बेटी से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

ये भी पढ़ें- रिश्ते के चाचा ने 6 साल की मासूम का अपहरण कर किया दुष्कर्म

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें