Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

akhilesh yadav birthday celebrations

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 45वाँ जन्मदिन पूरे प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन यात्रा पर हैं जहाँ वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा और हवन किया। इसके बाद सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

सपा नेताओं ने की पूजा :

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सांसद किरणमय नंदा भी मौजूद रहे थे। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। यहाँ पर भारी संख्या में सपाई पहुंचे और हवन में भाग लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना की। देश भर से कई मशहूर हस्तियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाईयाँ दी हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर कई मश्होर हस्तियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=sbf2C-PiBLk&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/07/akhilesh-yadav-birthday-celebrations.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

सपा कार्यालय पर काटा गया केक :

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई तरह के आयोजन किये हुए हैं। इसकी शुरुआत लखनऊ में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई जहाँ पर नेताओं ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद सभी नेता सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ पर सपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा एमएलसी सुनील सिंह, पूर्वमंत्री अहमद हसन समेत कई बड़े नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे थे।

ये भी पढ़ें- एटा: अवैध गर्भपात करने के आरोप में दो महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेटी की तलाश में 35 दिनों से भटक रहा फौजी पिता, अपहरण के बाद नहीं ढूंढ पाई पुलिस

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन मानसून में लकड़ी तस्करों का सफाया कर रहा वन विभाग

Related posts

हरदोई-हरदोई में पिछले चौबीस घंटों में हुईं घटनाएं।

Desk
3 years ago

देश में पहली बार बेटियों को मिला सैनिक स्कूल में दाखिला

Shivani Awasthi
6 years ago

चुनाव प्रचार खत्म करके एनेक्सी हाउस पहुंचे CM

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version