Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में लोगों ने अखिलेश को दी बधाईयाँ

PC AKHILESH YADAV

PC AKHILESH YADAV

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 45वाँ जन्मदिन पूरे प्रदेश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपनी लंदन यात्रा पर हैं जहाँ वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए हैं। लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजा और हवन किया। इसके बाद सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी अखिलेश को जन्मदिन की बधाइयाँ मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर मिली बधाई :

उत्तर प्रदेश में युवाओं के आदर्श माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के एक फैनक्लब ने टीपू भैया यानी अखिलेश यादव को कुछ इस अंदाज में जन्मदिन मुबारकबाद दी है। @dimpleyadavsp_ नाम के ट्विटर हैंडल पर अखिलेश यादव को शायराना अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दी गयी हैं। यहां लिखा है, ‘यह स्वच्छ राजनीति और विकास की अलग धारा है। आपका व्यक्तित्व, हमें सबसे प्यारा है। आप की मुस्कानो से आपका दुश्मन भी हारा है, हर खुशियां मिले ये दुआ हमारा है।

सपा कार्यालय पर काटा गया केक :

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई तरह के आयोजन किये हुए हैं। इसकी शुरुआत लखनऊ में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई जहाँ पर नेताओं ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद सभी नेता सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ पर सपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा एमएलसी सुनील सिंह, पूर्वमंत्री अहमद हसन समेत कई बड़े नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे थे।

ये भी पढ़ें- एटा: अवैध गर्भपात करने के आरोप में दो महिला डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेटी की तलाश में 35 दिनों से भटक रहा फौजी पिता, अपहरण के बाद नहीं ढूंढ पाई पुलिस

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन मानसून में लकड़ी तस्करों का सफाया कर रहा वन विभाग

Related posts

रम्मू के चौराहे स्थित मकान में चकबंदी विभाग का लेखपाल रंगरलियां बनाते हुए पकड़ा गया, लड़की के साथ नशे की हालत में मिला लेखपाल, मौहल्ले वालो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल व लड़की को लिया हिरासत में।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

हमारी सरकार में अब तक यूपी को 13 नए मेडिकल कॉलेज मिले: सीएम योगी 

UP ORG DESK
5 years ago

हरदोई- फर्जीवाड़ा कर ट्रस्ट की भूमि पर मारुति शोरूम बनाने वाले संजीव अग्रवाल पर केस दर्ज

Desk
3 years ago
Exit mobile version