उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लोक भवन में 1090 वीमेन हेल्पलाइन से जुडी पॉवर एंजिल्स को सम्मानित किया, जिस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

भाजपा पर हमला:

  • सीएम अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में 1090 के कार्यक्रम के तहत पॉवर एंजिल्स को सम्मानित किया।
  • इस दौरान हर पॉवर एंजिल को एसपीओ कार्ड दिया गया है।
  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, दिल्ली वाली सरकार बताये यूपी को क्या दिया।
  • उन्होंने इसी में आगे कहा कि, यूपी ने उन्हें 73 सांसद दिए हैं, लेकिन यूपी को क्या मिला?
  • पीएम के लखनऊ दौरे पर उन्होंने कहा कि, रामलीला में दिल्ली वाले आये लेकिन कुछ नहीं दिए।

डायल 100 से खुद पहुंचेगी पुलिस:

  • सीएम ने कार्यक्रम में अपनी महत्वकांक्षी योजना डायल 100 का भी जिक्र किया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, थाने पर लोग जाने से डरते हैं अब पुलिस खुद जाएगी।

दूसरे प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की छवि ख़राब:

  • सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, सभी पॉवर एंजिल्स 1090 की ब्रांड एम्बेसडर हैं।
  • मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, दूसरे प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की छवि ख़राब है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, नोएडा के कारोबारी अपने कार्ड में एनसीआर-दिल्ली लिखते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें