लंबे समय से समाजवादी पार्टी में नजरअंदाज किये जा रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना दिया है। शिवपाल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ने का काम करेंगे। शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उन्हें समाज नहीं आ रहा कि वे अब किस तरफ जाएँ। इस बीच इटावा में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव के भाई आर इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सेक्युलर मोर्चे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मीडिया से अखिलेश के भाई ने की बात :

शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्यूलर मोर्चो के गठन के बाद पार्टी में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। अब पार्टी 2 खेमों में बंटती हुई नजर आ रही है। इटावा में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई और हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेली समाजवादी पार्टी है। मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी के सारे नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के साथ हैं। समाजवादी पार्टी नेता जी की बनाई हुई है। अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी बहुत आगे बढ़ेगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सेक्यूलर मोर्चो के गठन के बाद सपा 2 खेमों में बंटती नजर आ रही है[/penci_blockquote]

पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे शिवपाल यादव :

सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले शिवपाल यादव ने कहा है कि पार्टी को मजबूत कर जल्द राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सभी 75 जिलों में जल्द ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। हालाँकि सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद समाजवादी कुनबे में सुलह की भी कोशिश हुई है लेकिन शिवपाल यादव ने साफ कर दिया है कि वे अब कदम आगे बढ़ा चुके हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें