[nextpage title=”akhileshyadavforupcm” ]

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावो का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनैतिक दलों ने अपने धुरंधर नेताओं को मैदान में उतार दिया है। मौजूदा सीएम पद के उम्मीदवारों को देखे तो उनमे सबसे आगे वर्तमान सीएम अखिलेश यादव है। इसका कारण है कि किसी अन्य दल में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो अखिलेश यादव की बराबरी कर सके।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshyadavforupcm2″ ]

सबसे आगे है अखिलेश :

  • देश के सबसे बड़े सियासी परिवार में इस समय भले ही आपसी विरोध का दौर चल रहा हो।
  • मगर इन सबके बावजूद सपा फिर से अखिलेश ने नेतृत्व में यूपी फतह करने में कामयाब होगी।
  • सभी जानते है कि मुलायम और अखिलेश इस समय यूपी में सबसे बड़े चेहरे है जिनके सामने कोई नही टिकता।
  • इसका सबसे बड़ा कारण है कि दोनों ओबीसी कोटे के है और यूपी में इनसे बड़ा अभी कोई नेता नहीं है।
  • दूसरा कारण है कि सपा के यादव और मुस्लिम सबसे मजबूत वोट बैंक है।
  • मौजूदा समय से उत्तर प्रदेश में मुस्लिमो का वोट लगभग 18% है।
  • इन्ही वोट बैंक के सहारे ही 2012 चुनावों में सपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी।
  • इस बार भी यह वोट बैंक समाजवादी पार्टी के साथ ही जाता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े : बसपा महासचिव कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत साधेंगे ‘ब्राह्मण वर्ग’!

विकास कार्यो में है सबसे ऊपर :

  • सीएम अखिलेश यादव ने सीएम बनने के पूर्व ही कई योजनाये शुरू करने का वादा किया था।
  • जिसे निभाते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में कई कई तरह के विकास कार्य किये।
  • इनमे से सबसे मुख्य लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, लखनऊ मेट्रो, डायल100 सेवा, समाजवादी साईकिल पथ है।
  • इसके अलावा 1090, 108 एम्बुलेंस भी शुरू हुई जिसके दम पर वे दुबारा सत्ता में आने का दम रखते है।
  • साथ ही समाजवादी सरकार ने लखनऊ में भी कई विकास कार्य किये है।
  • एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में बनवाया।
  • लखनऊ में ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण कार्य हो रहा है।
  • गोमती नदी के तट को सवरने के लिए गोमती रिवर फ्रंट का निर्माण करवाया जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले।
  • इसके अलावा उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए कई विकास की योजनाएं शुरू की हैं।
  • इस तरह वे जिस तरह से काम कर रहे है, निःसंदेह वे युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें