समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने बदले जिलाध्यक्ष :

  • समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है।
  • अखिलेश के आदेश के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 12 जिलों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
  • साथ ही इन सभी 12 जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है।
  • सपा ने जिलाध्यक्षों का चुनाव करते हुए 2019 के चुनावों को ध्यान में रखा हुआ है।
  • नये अध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वे अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर जल्द नाम उनके पास भेजें।
  • अखिलेश यादव ने नये अध्यक्षों को महिलाओं और युवाओं को ख़ास तरजीह देने पर जोर दिया है।
  • सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रुद्रसेन को जिलाध्यक्ष बनाया है।
  • मुजफ्फरनगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मोहम्मद वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाया है
  • नोएडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष है।
  • मुरादाबाद महानगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुन्नू कुरैशी को अध्यक्ष बनाया है.
  • सुलतानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रघुवीर यादव को जिलाध्य़क्ष बनाया है.
  • बलिया में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संग्राम सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है.
  • जौनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लाल बहादुर यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है.
  • प्रतापगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम सिंह पटेल को अध्यक्ष बनाया है.
  • कानपुर ग्रामीण से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राघवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है।
  • कानपुर महानगर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोहम्मद मुईन को महानगर अध्यक्ष बनाया है।
  • साथ ही आगरा महानगर अध्यक्ष पद पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाजिद निसार को नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें : पीआरओ के 33 पदों के लिए जीओ जारी, अपनों को रबड़ी बांटने की तैयारी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें