समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद से बेहद आहत होकर जहर खाने वाले बाल कलाकार को उपचार के लिए नोएडा के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

नोएडा अस्पताल में शिफ्ट हुआ मुनीर :

  • बाल कलाकर मुनीर अजहर खान(9) को नोएडा के फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • जहां उसका इलाज चल रहा है,
  • डॉक्टरों का कहना है कि उसे जब अस्पताल लाया गया,
  • उसे उल्टी हो रही थी,
  • साथ ही नीचे के रास्ते से खून भी आ रहा था।
  • सांस लेने में भी दिक्कत थोड़ी तकलीफ थी।
  • फिलहाल डॉक्टर उसकी स्थिति पर नज़र रखें हुए हैं।
  • उनका कहना है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।

कौन है मुनीर :

  • 9 वर्षीय मुनीर दिल्ली के शाहीन बाग जामिया नगर में अपने परिवार के साथ रहता है।
  • वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बन रही फिल्म ‘दीवान अखिलेश का’ में मुख्य भूमिका निभा रहा था।
  • लेकिन सपा में विवाद के चलते फिल्म को रोक दिया गया।
  • मुनीर अखिलेश यादव का प्रशंसक भी बताया जा रहा है।
  • सपा में इतना ज्यादा विवाद देखकर उसने जहर खा लिया था।
  • ने अखिलेश यादव के समर्थन में जहर खा लिया था।

यह भी पढ़ें – सपा में शुरू हुई नई जंग, कार्यालय पर मुलायम का लगा ताला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें