प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाकर शिवपाल यादव ने लोक सभा चुनावों के पहले सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा छोड़कर अब तक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के कई करीबी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसपा ज्वाइन कर ली है। अखिलेश यादव को शिवपाल यादव के इस फैसले से काफी झटका लगा है। इस बीच समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंध लगाते हुए शिवपाल ने अखिलेश के करीबी को अपने पाले में कर लिया है।

अखिलेश के करीबी ने दिया इस्तीफ़ा :

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा में अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले संजीव एटम ने शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है। इसकी खबर मिलते ही सपाइयों में अफरा-तफरी मच गई। इस नेता के शिवपाल यादव के जाने से समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। संजीव एटम ने मैनपुरी के साथ फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं व आजमगढ़ जनपदों में विभिन्न चुनावों में अपनी टीम के साथ सपा को मजबूत करने का कार्य किया है।

थाम लिया शिवपाल यादव का दामन :

सपा नेता संजीव एटम ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ते हुए शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है। प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज यादव द्वारा संजीव एटम को शिवपाल यादव के खेमे में लाया गया है। संजीव एटम द्वारा लिए गए इस निर्णय से सपाइयों के होश उड़े हुए हैं। इस कदम से सपा को बेवर के साथ मैनपुरी जिले में बड़ा नुकसान होगा। इसके बाद संजीव एटम द्वारा बड़ा आयोजन कराया जा रहा है। हालांकि ये कार्यक्रम संजीव एटम का निजी है लेकिन इस आयोजन को संजीव एटम का पॉवर शो कहा जा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें