[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सत्ता में आने का दावा कर रहे थे मगर उनका यही दांव उन पर उल्टा पड़ गया। यही नहीं अखिलेश यादव तो अपने कई करीबीयों के लिए मुलायम सिंह यादव से भी टकरा गए थे।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

ये है अखिलेश के करीबी :

  • अखिलेश के सबसे ज्यादा करीबीयों में मुख्य नाम सुनील सिंह साजन है।
  • सुनील सिंह इस समय उन्नाव से एमएलसी है और इलाके में उनका काफी नाम है।
  • फिर भी वे अपन गढ़ तक बचाने में सफल नहीं हो पाए है।
  • इसके अलावा आनंद भदौरिया भी अखिलेश के करीबीयों में से एक है।
  • आनंद को अखिलेश ने सीतापुर से समाजवादी पार्टी का एमएलसी बनाया था।
  • मगर फिर भी वे सीतापुर में समाजवादी पार्टी को सिर्फ 1 सीट ही दिलवा सके है।
  • उदयवीर सिंह भी अखिलेश यादव के करीबीयों में से एक है।
  • ये मुलायम सिंह यादव को चिट्ठी लिख कर चर्चाओं में आये थे।
  • उदयवीर को अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी थी जो उनका इलाका माना जाता है।
  • मगर फिर भी फिरोजाबाद की 5 सीटों में से सपा को सिर्फ 1 पर ही सफलता मिली है।
  • इनके अलावा प्रो अभिषेक मिश्र भी अखिलेश की करीबी है।
  • अखिलेश ने उन्हें लखनऊ उत्तर से प्रत्याशी बनाया था मगर वे भाजपा के नीरज बोरा के हाथों हार गए थे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें