उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘हम हैं राही प्यार के’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में हुआ आयोजन:
-
राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘हम हैं राही प्यार के’ पुस्तक का विमोचन किया।
-
इस पुस्तक के लेखक पार्थ सारथी जैन हैं।
-
इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थी।
-
मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के अलावा मशहूर शायर वसीम बरेलवी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
-
गौरतलब है कि, किताब के लेखक खुद एक अधिकारी हैं।
-
यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू हुआ था।
-
पुस्तक विमोचन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लाइव:
-
इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में ‘हम हैं राही प्यार के’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिरकत की।
-
पुस्तक विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “समाजवादियों के बारे में लोगों ने न जाने क्या क्या सोच रखा है”।
-
उन्होंने कहा कि, “समाजवादियों ने सबसे पहले महिलाओं का सम्मान किया”।
-
उन्होंने पुस्तक विमोचन पर व्यंग्य करते हुए कहा कि, “समाजवादियों से लोग उम्मीद ही नहीं करते कि, वो ऐसी किताबें पढ़ेंगे”।
-
उन्होंने कहा कि, “हिंदी भाषा में किताबें पढ़ने वाले लोगों की संख्या ज्यादा”।
-
उन्होंने ये भी कहा कि, “किताबें इंसानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं”।
-
उन्होंने पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बुलाने पर धन्यवाद दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार