उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के बलिया जिले से विधायक रामगोविंद चौधरी की हालत बेहद गंभीर हो गयी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झांसी में हार्ट अटैक के बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बारे में खबर मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें देखने के लिए मेदांता भी गए और डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।

बेहद गंभीर बनी नेता प्रतिपक्ष की स्थिति :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मेदांता में रामगोविंद चौधरी को देखने गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी उनके पुत्र से स्वयं टेलीफोन पर ली। साथ ही उन्होंने शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

इससे पहले देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता अस्पताल में नेता विरोधी दल का हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से बात करने के साथ ही परिवारीजन को ढांढ़स बंधाया और धैर्य रखने को कहा।

सपा मुख्यालय में छायी उदासी :

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा जैसे ही खबर जारी हुई कि राम गोविंद चौधरी की तबीयत गंभीर है, सपा मुख्यालय में उदासी का माहौल छा गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके परिवारीजन से बात की। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सीधे दिल्ली चले गए। वहां पर अस्पताल जाकर वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें