उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार से अपना समाजवादी विकास रथ सूबे के दौरे पर निकाल रहे हैं, जिसके तहत सीएम अखिलेश ने रथयात्रा से पहले अपने सम्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
- समाजवादी विकास रथ यात्रा के दौरान आज अखिलेश यादव की चर्चा हर जुबान पर थी.
- जिस रास्ते से रैली निकली वहां अखिलेश के समर्थन में खड़े लोगों ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
- छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
[ultimate_gallery id=”27087″]
यूपी में फिर से समाजवादी सरकार बनानी है:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, यूपी में फिर से समाजवादी सरकार बनानी है।
- उन्होंने आगे कहा कि, मुझे तीसरी बार रथ चलाने का मौका मिल रहा है।
- सीएम ने आगे कहा कि, इस बार की रथयात्रा में नौजवान भी शामिल हो रहे हैं।
- अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, यूपी को नयी दिशा की ओर ले जा रहे हैं।
- साथ ही सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आये सभी लोगों का स्वागत किया।
अमर सिंह पर हमला:
- सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन में अमर सिंह का नाम लिए बिना हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, लोगों ने षड्यंत्र किया, हम लोग डगमगाए।
5 के कार्यक्रम को भी नौजवान सफल बनायेंगे:
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, नौजवान यूपी की दिशा तय करेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, 5 के कार्यक्रम को भी नौजवान सफल बनायेंगे।
- सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि, समाजवादी लोग ही यूपी को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं।