मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने आज विधान परिषद् में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के पश्चात उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी.
- वे स्वयं भी इसी सदन के सदस्य हैं।
- चुने गए अधिकतर सदस्य युवा हैं, इससे यह सदन भी युवा दिख रहा है।
- इन सदस्यों पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे अपने मतदाताओं की उम्मीदों पर खुद को खरा साबित करें।
यह भी पढ़ें : दागी नेताओं के केस की सुनवाई के लिए बने स्पेशल कोर्ट: SC
- उन्होंने कहा की यह विधान मंडल का उच्च सदन है, इस सदन की बड़ी गरिमा है।
- बेहद सम्मानित लोग इस सदन के सदस्य रहे हैं।
- अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ सदस्य सदन की कार्यवाही, प्रक्रिया और परम्परा आदि जानने-समझने में नये सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग करेंगे।
CM Akhilesh Yadav
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सदस्य की संस्तुति पर 100 हैंडपंप स्थापित किये जायेंगे।
- प्रत्येक सदस्य गरीब व्यक्तियों को 10 लोहिया आवास दिए जाने की संस्तुति करें.
- अपने क्षेत्र के ग्रामों को लोहिया ग्राम के तौर पर चयनित किये जाने की संस्तुति भी कर सकेंगे।
- उन्होंने यह घोषणा भी की कि जिन सदस्यों के पास लखनऊ में आवास नहीं हैं, उन्हें आवास देने की व्वस्था की जायेगी।
- सत्र के दौरान विधान परिषद के कर्मचारियों को देय मानदेय को भी 7500 रूपये से बढाकर 8000 रूपये किया जाएगा।
- CM ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है
- लैपटॉप वितरण योजना, समाजवादी पेंशन योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू किया गया है।
- प्रदेश की आधारभूत संरचना को बेहतर करके आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नयी सड़कें और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं संचालित की जा रहीं हैं।
- विकास प्रक्रिया में शहर और गाँव दोनों का बराबर ध्यान रखकर संतुलित विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने संघर्ष से प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए जो राह तैयार की है.
- प्रदेश सरकार उसी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.