• समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मेड इन इंडिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है।
  • चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं।
  • बिचौलियों ने अर्थव्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और विकास पिंजरे में कैद है।
  • किसान और नौजवान ही नहीं बल्कि समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है।
  •  लोकसभा चुनाव का इंतजार है, जिसमें वह भाजपा को सबक सिखाएगा।
  • अखिलेश नव वर्ष की बधाई देने आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान की भी शपथ ली है पर, काम कर रही है आरएसएस के एजेंडे पर।
  • मोदी और योगी सरकार समाज में नफरत और दूरी पैदा कर रही हैं।
  • प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार अपहरण की घटनाएं न होती हों।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”up news” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें