उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सपा कार्यालय में शुरू हो चुकी है, जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव ने बैठक में शिरकत की।
सीएम ने किया संबोधन:
- उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी का घमासान अब निर्णायक स्तर पर पहुँच चुका है।
- जिसके तहत सपा प्रमुख ने पार्टी ऑफिस में आपात बैठक बुलाई है।
- बैठक में सपा प्रमुख, शिवपाल सिंह यादव और सीएम अखिलेश मौजूद रहे।
- सीएम अखिलेश ने बैठक के संबोधन में अपनी बात रखी।
मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं?:
- सीएम अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे हुए हैं।
- अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मेरे पिता मेरे लिए गुरु हैं।
- अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने नई पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज किया।
- उन्होंने कहा कि, मैं नई पार्टी क्यों बनाऊं।
- सीएम ने अपने कामों की चर्चा भी की जिसमें उन्होंने कहा कि, मैंने जनता की भलाई के लिए काम किया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, विकास कार्य के लिए सरकार ने काम किया।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, रथ भी चले, स्थापना दिवस भी मनाया जाये।
- वहीँ सीएम ने कहा कि, सब मैदान में है काम करने वाला कोई दिख नहीं रहा है।
अन्याय के खिलाफ खड़ा होना नेताजी ने सिखाया है:
- सीएम अखिलेश ने अपने संबोधन के दौरान बहुत भावुक हुए और कई बार तो रो भी पड़े।
- वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई साजिश कर रहा होगा तो मुझे आगे आना होगा।
- इसी में आगे जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, अन्याय के खिलाफ खड़ा होना आप ने ही सिखाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार